‘कंप्यूटर क्रांति के लिए राजीव गांधी का कर्ज़दार रहेगा देश’

August 20, 2015 4:42 PM0 commentsViews: 180
Share news

rajeev

‘सिद्धार्थनगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 71 वी जयंती पर उन्हें शिद्दत से यादकर कहा कि देश उनकी इस उपलब्धि का हमेशा कर्ज़दार रहेगा।’

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा कि पीएम के रुप में राजीव गांधी ने भारत में कम्प्यूटर क्रांति लाकर बहुत बड़ा काम किया। उनकी दूरगामी सोच के कारण उस दौर में भी देश को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिली। इसके लिए देश हमेशा राजीव गांधी का ऋणी रहेंगा।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को हमेशा युवाओं के आइकन के रुप में याद किया जाता रहेगा। उनकी सोच हमेशा ही देश के युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने की थी। वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र कुमार गुड्ड ने कहा कि राजीव गांधी ने जो कदम उठाये, वह आज भी देश के लिए बहुउपयोगी हैं। इस मौके पर नेता सच्चिदानंद पांडेय, कैलाश पंछी, राजेश प्रताप सिंह, प्रदीप ठकुराई, अकरम अली, पवन जायसवाल, श्रीराम साधू, राहुल ठकुराई, स्नेहाशीष त्रिपाठी, हजरत अली, गुल मोहम्मद, मो सफीर, त्रियुगी शर्मा, रामदेव कन्नौजिया, मुरारी कन्नौजिया, अंकित शर्मा, रामानंद यादव, किसमाती, सूर्यमती आदि मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Reply