फातिमा इंटर कालेज की छात्राओं को दिया गया आत्मसुरक्षा का टिप्स

July 16, 2019 8:09 PM0 commentsViews: 236
Share news

एम. आरिफ

इटवा, सिद्धार्थनगर। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सेमरी स्थित फातिमा इंटर कालेज में एक गोष्ठी का आयोजन कर बालिकाओं को आत्मसुरक्षा की विधिवत जानकारी दी गई जिसमें बालिकाओं को अपनी रक्षा के गुण सिखाये गये। उप निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से वह अपनी सुरक्षा व समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर सकती हैं।

उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 व सीएम हेल्पलाइन 1076 सहित 100, 108, 101, 102 नंबरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश मे अपनी सुरक्षा के लिए सभी को आवश्यक रुप से जागरूक होना जरूरी हैं। उन्होंने ने कहा कि अगर आपके साथ कोई छींटाकशी या छेड़छाड़ करता है तो अवश्य ही इन नंबरों पर तत्काल फोन करें। कार्रवाई निश्चित होगी। प्रधानाचार्य डा. नादिर सलाम ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply