नगर गली में देश प्रेम की खुश्बू से महकता रहा जनपद, सर्वत्र लहराया तिरंगा

January 27, 2017 1:42 PM0 commentsViews: 510
Share news

नजीर मलिक

26jan-copy

सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले का हर नगर और गली देशप्रेम की खुश्बू से महकती रही। तमाम सरकारी और गैरसरकारी इमारतों पर तिरंगा फहरा कर सलामी दी गई। इस मौके पर सबसे शानदार कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड पर हुआ।

यहां स्थानीय पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी सूर्यपाल सिंह ने ध्वजारोहण के बाद जवानों को राष्ट्रनिष्ठा की शपथ दिलाय।फिर तालियों के बीच परेड की सलामी ली। हर्ष फायर ने जहां लोगों में जोश पैदा कियाए वहीं राष्ट्रधुन और पानी के फौव्वारों से बनाये गये तिरंगे को देख कर सब का मन झूम उठा।

बाद में स्कूली बच्चों का मनोहारी कार्यक्रम हुआ। अंत में पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने सभी को धन्यवाद दिया।इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय,जिला जज कार्यालयए सीडीओ कार्यालय आदि पर पर सम्बंन्धित विभागाध्यक्षों द्धारा  तिरंगा लहराया गया तथा  स्वाधीनता संग्राम व आजादी के बाद के भारत के विकास पर चर्चा की गई।

mahdiya

शहर के मुस्लिम इंटर कालेज महदेइया में ध्वजारोहण कालेज प्रबंधक नैयर कमाल ने किया। उन्होंने इस मौके पर भारत की जंगे आजादी और आजाद भारत के विकास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर काजी खलीकुर्रहमान, अब्बास अली आदि आदि उपस्थित रहे।

नगर में भाजपा सांसद के कैम्प कार्यालय पर खुद सांसद पाल ने ध्वजारोहण कर जंगे आजादी से स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण पर प्रकाश डाला। उसी क्रम में मौजूदा सरकार की उपलब्ध्‍िायों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष  लाल बाबा त्रिपाठी समेत सैकड़ों वर्कर उपस्थित रहे।

स्थानीय सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में  संरक्षक ओ.पी. सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात अपने सम्बोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि  नई पीढ़ी शिक्षित होकर देश के लिए बेहतर काम कर सकेगी। उन्होंने कहा कि  बच्चों को बेहतर शिक्षा लोकतंत्र की पहली जरूरत है।

स्थानीय बुद्ध महाविद्यालय में इस पावन अवसर  प्राचार्य शशि भूषण त्रिपाठी व छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधरोपड़ कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्रसंघ उपाध्यक्ष रामऔतार यादवसमेत  अजय कुमार, शिवम कसौधन,  शुभम कसौधन,  अगम श्रीवास्तव,  राजन अग्रहरि, मैनुद्दीन, महशर अली व सत्यम पांडेय अादि मौजूद रहे।

Leave a Reply