सातवें दिन फेल हो गया डीएम आफिस का हैंडपंप, कलक्टर की नाक के नीचे यह भ्रष्टाचार? हे राम!

April 18, 2016 8:32 PM0 commentsViews: 354
Share news

अजीत सिंह

कलक्ट्रेट परिसर में आज रिबोर किया गया इंडिया मार्का हैंडपंप

कलक्ट्रेट परिसर में आज  फिर से रिबोर किया गया इंडिया मार्का हैंडपंप

सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट कंपाउंड में कुछ दिन पहले लगाया गया इंडिया मार्का हैंडपंप महीने भर नहीं चल पाया और आज उसे पुनः रिबोर करने का काम शुरू हुआ। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कलक्टर की नाक के नीचे भ्रष्टाचार की यह हालत है तो जिले में क्या हो रहा होगा।

खबर है कि कलक्ट्रेट कंपाउंड में एक सप्ताह या पखवारे भर पहले पानी के लिए जल निगम ने एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया था। पंप में डाली जाने वाली जी आई पाइप मानक से कम डाली गई थी। नतीजा यह हुआ कि वह एक सप्ताह में ही बेपानी हो गया।

सूत्र बताते हैं कि जब यह बात जल निगम को पता चली तो उसने कार्रवाई के डर से आज अचानक उसकी रिबोरिंग शुरू कर दी। जलनिगम का डीएम आफिस कैंपस में इस तरह कर भ्रष्टाचार चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताते चलें कि पानी के लिए जिले में कुल 30 हजार के आस पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगाये गये हैं, मगर उनमें अधिकतर भ्रष्टाचार के चलते फेल हो चुके हैं। कांग्रेस नेता अतहर अलीम कहते हैं कि जब डीएम की नाक के नीचे यह हालत है तो जिले की क्या हालत होगी, इसे आसानी से समझा जा सकता है।

Leave a Reply