कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने नए डीएम से औपचारिक मुलाकात की

April 18, 2022 5:40 PM0 commentsViews: 387
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मण्डल नवागत जिलाधिकारी संजीव रंजन से कलेक्ट्रेट में औपचारिक मुलाकात कर जिले के कर्मचारियों के तरफ से स्वागत किया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर शासन के मंशा अनुरूप निर्भीक होकर कार्य करने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसमें देरी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के समस्याओं का समाधन में देरी नही होगी। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि जिले का हर कर्मचारी शासन के मंशा अनुरूप ससमय कार्य करेगा।

 

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष आशोक त्रिपाठी, जिलामंत्री शिवाकान्त पाण्डेय, वाई. के. द्विवेदी, डीपीए अध्यक्ष वाइ. पी. यादव, मन्त्री गोविन्द ओझा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply