नहर खुदाई के दौरान भारी मात्रा में प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व के सिक्के मिले, गहन जांच जारी

December 10, 2020 11:14 AM0 commentsViews: 432
Share news

शिव श्रीवास्तव

बृजमनगंज, महाराजगंज। मुकामी थाने के एक गांव से नहर खुदाई के दौरान कई किलो प्राचीन सिक्के प्रप्त हुए हैं। मटमैले हो चुके इन सिक्कों के चांदीनुमा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना पकर उन सिक्कों को कब्जे में ले लिया है। उसका कहना है कि यह पुरातात्विक मामला है। इसलिए इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा सोनाबन्दी के पास सरयू नहर परियोजना अंतर्गत नहर की खुदाई के दौरान एक पात्र निकला। बताया जाता है कि उक्त पात्र पर गांव के ही मूलचंद नामक एक व्यक्ति की नजर पड़ गई।जो वहां बकरी चरा रहा था।  लोटे के आकार के उस पात्र को तोड़कर देखा गया तो उसमें  छोटे छोटे आकार के प्राचीन सिक्के निकले। वे मटमैले और काले हो चुके थे। अनुमान है कि वे चांदी या उस जैसी किसी धातु के हैं।

लोगों ने इन सिक्कों के मिलने की सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में थानाध्यक्ष सजंय दुबे ने बताया कि एक पात्र में रख्खा करीब 4 किलो सफेद धातु से बना हुआ सिक्का छोटे छोटे आकार का है। पुलिस अग्रिम कर्यवाई में लगी हुई है।

बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस लोटे (बधना) समेत उक्त व्यक्ति को थाना ले आई। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि तांबे के बधना में सफेद धातु मिलने की सूचना मिली थी। वह प्राचीन और ऐतिहासक ष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए अब पुरातात्विकविभा इसकी जांच करेगा।  उन्होंने बताया कि सिक्के उनकी सुरक्षा में हैं और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply