एलए संघ के चुनाव में जिलाध्यक्ष डीएन मणि व मंत्री बने बुद्ध  प्रकाश

October 8, 2022 6:43 PM0 commentsViews: 411
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रयोग शाला सहायक एसोशिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में डीएन मणि त्रिपाठी अध्यक्ष एवं बुद्ध प्रकाश को मन्त्री निर्वाचित घोषित किया गया। शनिवार को मेडिकल कालेज के सभागार में पूर्व सूचना के अनुसार कराया गया।

चुनाव अधिकारी/डीपीए के मन्त्री डा. गोविन्द ओझा के देख रेख में हुए चुनाव में डीएन मणि त्रिपाठी अध्यक्ष, अनिल कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कान्त पाण्डेय उपाध्यक्ष, बुद्ध प्रकश मंत्री, प्रेमचन्द गौड़ कोषाध्यक्ष, विपिन कुमार श्रीवास्तव सम्प्रेक्षक, कलीमुद्दीन खान मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष वाईके द्विवेदी, जिलामंत्री शिवाकांत पाण्डेय, डीपीए अध्यक्ष वाईपी यादव, एसपीएम त्रिपाठी, डीपी मिश्रा, विजय वर्मा, विजय पासवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply