दिनदहाड़े प्रधानपति लालमोहर का गला काट कर भाग निकले हत्यारे, पुरानी रंजिश का शक

May 20, 2016 10:09 AM0 commentsViews: 888
Share news

नजीर मलिक

mohar

सिद्धार्थनगर। जिला हेडक्वार्टर से 9 किमी दूर ग्राम मदनपुर में ग्राम प्रधान सुभावती के पति लालमोहर की गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना आज सुबह की है। इस घटना से पूरे इलाके में तहलका मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाल मोहर पूर्व प्रधान भी थे। उनका शुमार दबंगो में होता था।

बताया जाता है कि 60 वर्षीय लाल मुहर आज सुबह पांच बजे घर से बाहर शौच के लिए निकले थे। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटे तो उनकी खोज की गई। गांव के बाहर उनका कटा सर और धड़ अलग अलग जगह मिला। इससे गांव में सनसनी छा गई।

लाल मोहर की हत्या किसने की, यह पता नहीं चल सका है। लेकिन मदनपुर गांव में दो पक्षों के बीच अरसे से दुश्मनी चल रही है। दोनों पक्षों में कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। एक दूसरे के खिलाफ दर्जनों मुकदमे भी कायम हैं।

लोगों में आम चर्चा है कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। हालांकि उस्का बाजार थाने की पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। इस हत्याकांड की जिले में बेहद चर्चा है।

Leave a Reply