दम तोड़ने की कगार पर पड़ी गर्भवती महिला को सपा नेता चिनकू यादव ने मदद कर की मानवता की रक्षा

May 12, 2020 12:25 PM0 commentsViews: 1248
Share news

एम. आरिफ

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। लाक डाउन के दौर में प्रसव पीड़ा से कराह रही अकेली गर्भवती महिला की जान बचा कर डुमरियागंज के सपा नेता राम कुमार उर्फ चिनकू यादव ने इसानियत का फर्ज निभा दिया है। क्षेत्र में उनके इस काम की प्रशंसा की जा रही है।

बताया जाता है कि सपा के पूर्व प्रत्याशी चिनकू यादव गत दिवस अपने घर पर बेटे का जन्मदिवस मनाने में लगे थे। अचानक उनके कि अचानक उनका मोबाइल का फोन बजा। फोन करने वाली गरीब उन्हीं के क्षेत्र की थी।  महिला ने बताया कि वह प्रसव पीड़ा से मौत के कगार पर है। क्षेत्र में लाक डाउन है। पति तीन दिन पूर्व मुम्बई से आया है और 14 दिन के कोरंटाइन में है। इसलिए वह कहीं जा पाने से मजबूर है।यदि उसे तुरंत मदद न मिली तो वह मर जाएगी।

यह देख सपा नेता ने घरेलू कार्यक्रम छोड़ा और और गाड़ी लेकर महिला के घर पहुंच गये। उसे लाकर नेशनल हास्चिटल में दाखिल कराया। डा. ने महिला में खून की कमी बताई तो चिनकू यादव व उनके एक साथी कार्यकर्ता श्रीराम जायसवाल ने उसे ब्लड दिया। इसके पांच घंटे बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।  रमजान का महीना होने के कारणउसका नाम रमजान रखा गया।बाद आपरेश दवा का पूरा खर्च अदा कर चिनकू यादव ने उक्त महिला को उसके घर पहुंचाया। उनके इस परापकार की चतुर्दिक चर्चा है।

 

Leave a Reply