महोत्सव: हंसराज के शिव भजनों ने मोहा सबका मन, पिंजरे वाली मुनिया और जादू देख हैरान लोग हुए 

January 29, 2023 9:49 AM0 commentsViews: 311
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। सिद्धाथनगर मोहोत्सव ने अपने पहले दिन के कार्यक्रम से वहां आने जाने वाले लोगों का मन मोह लिया है। पाँच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के पहले दिन देश भक्ति गीतों और वी सम्राट जादूगर के हैरतंगेज कलाओं से लोग आश्चर्यचकित हो गए और “सब रस लेय लियो रे पिंजरे वाली मुनिया” गाना काफी मजेदार रहा। विश्व विख्यात शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी के भजन ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने कैलाश पर्वत मगन हो गया पर श्रोता झूमने पर विवस हो गए।

सिद्धार्थनगर महोत्सव के पहले दिन शनिवार की शाम को जब हंसराज रघुवंशी मंच पर चढ़े पूरा पंडाल भगवान शंकर के जयकारे से गूजने लगा। लोग डमरू वाले गाने की मांग करने लगे। रघुवंशी ने माहौल समझने के बाद जय शंकर महाराज कहकर सबका अभिवादन किया फिर शिव शंभू पर लम्बी सांस की एक तान सुनाई उसके ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सहित दर्जनों शिव भजन गए। उन्होंने भगवान कृष्ण पर भी एक गाना गाया। समूचे दर्शक हंसराज के भजनों से काफी उत्साहित और आनंदित दिखे।

 

इससे पहले महोत्सव में देश भक्ति आधारित नृत्य कर्यक्रम में उड़ान बैंड के शिवानी ने शानदार परफार्मेंस दिखाया। सारे लोग घंटो देशभक्ति वातावरण में परिवर्तित हो गए। कलाकारों ने एक बढ़कर एक देश भक्ति गांनो और कलाओं से लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

लोक गायक सुरेश कुशवाहा और सारिका द्वारा सब रस ले लिया रे पिजरे वाली मुनिया गाकर सबके दिलों को झकझोर कर समा बांध दिया। जब उन्होंने गाया जवन बात बा संवर में ऊ गोर का करी तो लोग नाचने लगे। अंगुरी में डसले बिया नगिनिया, झुमका गिरा रे बरेली के बजार में जैसे गीतों ने खूब वाह वाही लूटी।

 

Leave a Reply