पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने किया पुलिस भवन का उद्घाटन

November 22, 2019 12:37 PM0 commentsViews: 196
Share news

अमित श्रीवास्तव     

                                       

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। थाने की चेतिया चौकी के नवनिर्मित कार्यालय भवन व प्रभारी चौकी आवास का पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने शिलान्यास किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चेतिया चौकी पर पुलिस अधीक्षक पहुँचे उन्होंने यहाँ विधिवत पूजा पाठ के बाद चौकी के नवनिर्मित  कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रान्त लोगों से भी वार्ता किया। उन्होंने कहा जिस तरह से अयोध्या फैसले के आने के बाद जिस तरह लोगों ने आपसी एकता का परिचय दिया उसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

पुलिस अधीक्षक ने 15 चौकीदारों को टार्च, सीटी और अंगवस्त्र भी दिया।अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज हरेन्द्र राय, उपनिरीक्षक रमेश यादव, गुड्डू सिंह, राकेश गुप्ता, शांतेश्वर नाथ त्रिपाठी, शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा, हरीश चौरसिया, यदुनंदन सिंह, उपेन्द्र सिंह, सिंह,घनश्याम गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुंसरीफ, युनूस, रवि वर्मा, गोपाल वर्मा, परवेज आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply