नौ साल की बालिका से वहशियाना जुल्म, रिश्ता कलंकित कर दिया रिश्ते के मामा ने, जेल गया

February 20, 2024 12:23 PM0 commentsViews: 1020
Share news

नजीर मलिक     

सिद्धार्थनगर। समाज में अब रिश्ते नातों की मान्यता टूटने लगी है। खास कर लड़कियों को लेकर अब सामाजिक अविश्वास बढ़ता जा रहा है। रिश्तों पर अविश्वास के इस दौर में मोहाना थाना क्षेत्र में नौ-दस साल की एक बच्ची के साथ उसके रिश्ते के मामा ने जो कुकर्म किया, उससे इस भावना को और भी बल मिलता है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को नौ साल की एक बच्ची से रिश्ते के चचेरे मामा ने ही दुष्कर्म कर दिया। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्ची का जिला अस्पताल में  इलाज चल रहा है।

क्या है दुष्कर्म  की कहानी

पुलिस तहरीर और गांव वालों के मुताबिक मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ-दस साल की एक बच्ची अपनी ननिहाल आई थी। उसका गांव भी पास में ही है। इसलिए वह अकेली आती-जाती रहती है। सोमवार दोपहर में वह ननिहाल से अपने गांव लौट रही थी। गांव के बाहर ही 36 वर्षीय एक युवक मिला, जो रिश्ते में उसका चचेरा मामा लगता है। बातचीत के बाद अचानक युवक में शैतानियत जगी, उसने लड़की को पकड लिया और उसे जबरन उठाकर पास के सरसों के खेत में ले गया। इसके बाद लड़की के चीखने चिल्लाने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।

लड़की ने परिजानों को बताया आपबीती

कुछ देर बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो उसे देखकर घरवाले स्तब्ध रह गए। बच्ची ने रो रो कर अपने साथ हुए वहशियाना हरकत की कहानी घर वालों को बताई। इसे सुन कर हर कोई स्तब्ध रह गया। देहातों में आज भी रिश्ते की अहमियत माना जाता है। बहरहाल बालिका  के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों बाद वह कुकर्मी लीलाडीहवा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां से नेपाल भागने की तैयारी में था।

जेल भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी

इस बारे में पलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्मकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद क्षेत्र में आरोपी युवक की जम कर निंदा हो रही है।

Leave a Reply