पति विदेश में व्यस्त और घर पर प्रेम प्रसंग में उलझी पत्नी ने प्रेमी को ही मार डाला

February 24, 2024 1:07 PM0 commentsViews: 552
Share news

पहले परिजनों से मिलकर प्रेमी को निर्जन स्थान पर बुलाया और हत्या की, फिर सिर काटा, अंत में प्रेमी की लाश को जलाने की नाकाम कोशिश की

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले के खुनुवा सीमा से सटे नेपाल के पिपरी गांव में युवक ओम कुर्मी की सिर काटकर हुई सनसनी फैला देने वाले हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार रात एक महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस मृतक का कटा सिर अभी तक बरामद नहीं कर सकी है, मगर उसका दावा है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई और हत्यारों द्धारा फावड़े से गला काट कर शव जलाने की कोशिश की गई।

नेपाल पुलिस उपाधीक्षक हरि बहादुर वली ने बताया कि हत्या के आरोप में   पिपरी गांव की ही पुष्पादेवी उर्फ गुड़िया उपाध्याय और श्याम कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। अवैध संबंध के चलते युवक ओम कुर्मी की हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया था। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा समेत घरेलू हथियार बरामद कर लिए गये हैं और  फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक मृतक का सिर नहीं मिला है।

इस घटना के कारणों का हवाली देते हुए नेपाल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गुड़िया उपाध्याय और मृतक ओम कुर्मी के बीच अवैध रिश्ता था और उसी रिश्ते के चलते यह घटना हुई है। दरअसल गुड़िया की शादी मृतक के गांव भलवारी में हुई थी और ग्राम पिपरी उसका मायका है। गुड़िया उपाध्याय का पति विदेश में है। पति के बाहर रहने के कारण गड़िया ने वहीं के युवक आम से संबंध बनालिये थे।  दूसरी तरफ मृतक ओम कुर्मी के परिवार में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। पुलिस ने बताया कि घटना सुनियोजित थी।

लोगों का कहना है कि गुड़िया का अवैध सम्बंध अपने ससुराल के गांव ओम से बन गया था। जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो परिजनों से परिवार की प्रतिष्ठा देने के साथ गड़िया पर दबाव डाल कर ओम कुर्मी को 18 फरवरी को एक निर्जन स्थान पर बुलवाया। मृतक के वहां पहुंचने पर गुड़िया के परिजनों ने अचानक प्रकट होकर ओम की हत्या कर दी और सिर काट ले गये। इसके बाद पांच दिन तक पुलिस जांच करती रही। अंत में जब लाश की पहिचान हुई तो गांव में चलने वाली बातचीत के आधार पर पुलिस ने गुड़िया और उसके परिजनों से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने हत्या की पूरी कहानी बयान कर दी। पलिस अभी गड़िया के कुद अन्य परिजनों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply