पशुपालन विभाग ने शुरु किया 45 दिन के लिए तीसरे चरण का निःशुल्क टीकाकरण अभियान 

December 15, 2023 5:24 PM0 commentsViews: 87
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा खुरपका मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान का तृतीय चरण का शुभारम्भ आज 15 दिसम्बर 2023 से 31-1-2024 तक 45 दिन के लिए हुआ है। शुक्रवार को जनपद सिद्धार्थनगर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी  पवन अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीम एवं एंबुलेंस को रवाना किया गया।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जीवन लाल ने बताया कि खुरपका मुहपका टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के 14 ब्लॉक में 28 टीमें गठित हुई है। जिसमें जनपद के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया गया है, जो जनपद में लगातार आज से 45 दिनों तक (15 दिसम्बर 23 से 31 जनवरी 24 तक) जनपद के 97064 गौवंश और 182952 महिषवंश को प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त 253000 टीका डोज से अच्छादित करेंगी।

इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर बी यादव, डॉ एच पी चौरसिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एल चौधरी, डॉ पी के सिंह, डॉ एके मिश्रा सहित समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नोडल अधिकारी डॉ आरबी यादव, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ सदर ने दी।

Leave a Reply