Breaking- अहंकारी और अपमानकारी है भाजपा व मोदी सरकाऱ- प्रियंका गांधी

May 10, 2019 1:33 PM0 commentsViews: 1360
Share news

— गरीब को मिलेंगे 72 हजार,  युवा को मिलेगी 24 लाख नौकरी, किसान को मिलेगा उपज का दाम, मजदूर को मिलेगा मनरेगा में काम

नजीर मलिक

“यूपी के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने वर्तमान सरकार को अहंकारी और किसान सम्मान योजना को किसान अपमान योजना बताते हुए कहा है कि  कांग्रेस की सरकार आई तो न्याय योजना के तहत गरीब को 72 हजार मिलेंगे। इसके अलावा हम युवाओं को २४ लाख नौकरियां देंगे।”

प्रियंका गांधी आज यहां कांग्रेस प्रत्याशी डा. चन्द्रेश उपाध्याय  के समर्थन में जनसभा करने आयी थीं। उन्होंने हमलावर अंदाज में मोदी सरकार पर वार किया। भाजपा सरकार की किसान सम्मान योजना को जनता से धोखा बताया और कहा कि चुनाव सर पर आया तो किसानों को 6 हजार देने की बात कही।  परन्तु दो हजार दिया भी तो उसे वापस ले लिया। यह तो किसानों का अपमान हुआ न? उन्होंने कहा कि हमने तीन राज्यों में जीतने पर किसानों के कर्ज माफ होने की बात कही थी,  हमने सरकार बनते ही उसे पूरा कर दिखाया। आगे भी जरूरत पर हम किसानों की मदद करते रहेंगे।

प्रियंका ने किसानों की पीड़ा के उकेरते हुए कहा कि देश का किसान मर रहा है। सरकार आपसे पैसे लेकर पूंजीपतियों को दे रही है। उत्तर प्रदेश में तो  किसान अपनी फसल उगाता है और छुट्टा पशु उसे खा जाते हैं। कुछ गोशालाएं बनाई गईं तो उसमें चारे व भूसे की घोर कमी है। ये कैसी साकार है, जिसकी नजर में किसान के जीवन व फसल का कोई मूल्य नही है?

उन्होंने  कहा कि हम सरकार बनते ही गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार देने जा रहे हैं। भाजपा ने नौकरियां खत्म कीं, लेकिन कांग्रेस युवाओं को 24 लाख नौकरी देंगी। मनरेगा का कार्य दिवस 100  से बढ़ा कर 160 दिन किया जायेगा। इसके अलावा व्यापारियों के लिए सरल जीएसटी बनाई जायेगी।

प्रियंका गांधी ने इस सरकार को अहंकारी और मादी की राजनीति को नकारात्मक बताते हुए जनता से कहा कि राजनीति में यह जो नकारात्मकता फैल रही है, उसकी आदत मत पड़ने दीजिए। आप अपनी शक्ति को पहचानिये और ऐसे लोगों को हटाइये।

जनसभा में पूर्वमंत्री मलिक कमाल यूसुफ, पूर्व दर्जी प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल, पूर्व सांसद मो.मुकीम,  जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ल, कांग्रेस नेता अफरोज मलिक, बख्तियार उस्मानी, सच्चिदा पांउेय आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन कांग्रेस के प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद ने किया।

 

 

Leave a Reply