आबकारी मंत्री जयप्रताप के पिता व बांसी राजा का निधन, शोक मे डूबा उपनगर

July 9, 2018 5:09 PM0 commentsViews: 1874
Share news

 

अजीत सिंह

बांसी, सिद्धार्थनगर। जिले के मद्य निषेध/आबकारी मंत्री राजकुमार जय प्रताप सिंह के पिता और बांसी राज घराने के पूर्व नरेश रूद्र नारायण प्रताप सिंह का का आज दोपहर उनके  दिल्ली स्थित आवास पर स्वर्गवास हो गया। इस खबर के बाद राजघराना सहित बांसी क्षेत्र की जनता में शोक की लहर दौड़ गई है।राजमहल का वातावरण बेहद गमगीन हो गया है

बताया जाता है कि 82 साल के राजा रूद्र प्रताप सिंह की सेहत ठीक नहीं रहती थी। वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही रहमे थे। आज दोपहर जब उनका नौकर किसी काम से उनके कमरे में गया तो उन्हें मृत पाया। इसके बाद लोगों को मालूम हुआ कि राजा बांसी नहीं रहे।

राजा की मौत की खबर बांसी कस्बे में पहूंचते ही अनके लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं, और बांसी राजमहल की ओर दौड़ पड़े। अनेंक लोग जिस पर राजा के एहसान थे, दहाड़ें मार कर रो पड़ें। पूरे कस्बे का माहौल उदास हो गया।

इधर बांसी टाउन में आज उनके पुत्र व प्रदेश सरकार के आबाकरी मंत्री राजकुमार जय प्रताप सिंह का वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित था। मगर निता की तबीयत खराब होने की खबर पाकर वह कल ही रवाना हो गये थे।

इस घटना के बाद पूरा बांसी उपनगर शोकमग्न हो गया है।  लोक राजकुमार जय प्रताप सिंह और साथ्र में उनके पिता के शव की प्रतीक्षा में है। हालांकि मंत्री जयप्रताप सिंह से सम्पर्क नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आज रात या भोर में उनका शव यहां पहुंच जायेगा और कल उनका राप्ती के बांसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा

 

Leave a Reply