राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत कलश पहुंचा डुमरियागंज, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर

December 14, 2023 12:54 AM0 commentsViews: 221
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इसने देश में पर्व का रूप ले लिया है। बुधवार को अयोध्या से भगवान श्रीराम मंदिर का अक्षत कलश डुमरियागंज पहुंचा तो पूरा नगर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

बुधवार की दोपहर को अक्षत कलश के पहुंचने पर बैदौला चौराहे पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में फूल माला और गाजे बाजे से भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश के विभिन्न राज्यों में न्यौता भेजा जा रहा है। इसके लिए 121 कलश भेजे गए हैं और निमंत्रण दिया गया है। बैदौला चौराहे पर अक्षत कलश का विधिवत पूजा अर्चना और आरती करने के बाद अन्य जगहों में निमंत्रण देने के लिए कलश यात्रा सिद्धार्थनगर निकल गई।

इस दौरान जिला कार्यवाह मोहित, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे, अमरेंद्र त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, कमलेंद्र त्रिपाठी, विंद्रराम सोनी, शत्रुहन सोनी, संतोष अग्रहरि, विवेक श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि सहित भारी संख्या में हिन्दू जनमानस उपस्थित रहा।

Leave a Reply