रामफेर बने सपा के प्रदेश सचिव, लोसभा चुनाव के तगड़े दावेदार

October 27, 2023 1:01 PM0 commentsViews: 514
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डुमरियागंज के युवा नेता इंजनियर रामफोर को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पत्र में उत्तम पटेल ने रामफेर यादव से पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने की अपेक्षा करते हुए उन्हें शुभकामानाएं दी हैं।

इंजनियर रामफेर समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर के उभरते नेता हैं। वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए डुमरियागंज सीट से टिकट के दावेदार भी बताये जाते हैं। उनके इस मनोनयन से पार्टी के नये कार्यकर्ताओं में व्यापक हर्ष है। उनके मनोनयन पर सपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा नेता उग्रसेन सिंह, खुर्शीद खान, राम सेवक लोधी, अब्दुल कलाम आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

याद रहे कि रामफेर यादव पार्टी से अपनी नजदीकियों के कारण सिद्धार्थ्नगर की सपा की राजनीति में तेजी से उभरे हैं। उनका परिवार भी पारम्परिक रूप से सपा के लिए सक्रिय रहा है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के कारण उन्हें सपा से लोकसभा टिकट के तगड़े दावेदारों में माना जा रहा है।

Leave a Reply