सदर ब्लाक के प्रमुख के लिए शफीक ने मैदान में उतर कर कईयों को चौंकाया

October 2, 2015 4:37 PM0 commentsViews: 252
Share news

नजीर मलिक

IMG-20151002-WA0029

आखिरी लम्हों में सिद्धार्थनगर मुख्यालय से सटे थरौली क्षेत्र से बीडीसी का पर्चा दाखिल कर शफीक अहमद ने कइयों को चौंका दिया है। शफीक अहमद नगरपालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष मोहम्म्द जमील सिदृदीकी के बड़े भाई हैं। उनके मैदान में आने से ब्लाक प्रमुख के चुनावी समीकरण बदल गये हैं।

अंतिम क्षणों में पर्चा दखिले के बाद लोेगों को पता चला कि वह ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार भी हैं। सबसे ताज्जुब की बात यह रही, कि उन्होंने थरौली से बीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया। यहीं से उनके खानदानी आसिफ अहमद भी चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार हैं। यहां से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

शफीक अहमद के मैदान में आने से यहां का चुनाव रोचक हो गया है। सादिक अहमद के पिता अली अहमद इलाके के पुराने नेता हैं और काफी संघर्षवान हैं। उनके मुकाबले शफीक अहमद के छोटेे भाई मा.े जीमल सिदृदीकी ने बहुत कम समय में राजनीति में पहचान बनाई है। वर्तमान में वह सपा के कदृदावर नेताओं में माने जाते हैं।

दोनों परिवारों का मूल घराना एक है, मगर दोनांे ही परिवारों की सियासी राहें जुदा हैं। माना जा रहा है कि इन दो सियासी परिवारों की आमने-सामने की लड़ाई बहुत रोचक होगी। शफीक अहमद का कहना है कि वह सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हैं और सियासत के जरिए जनता की सेवा बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

उनके भाई और नगरपालिका के अध्यक्ष जमील सिदृदीकी का कहना है कि नगर में उनके विकास कार्य सबके सामने हैं। इसलिए नगरपालिका से सटे थरौली बीडीसी क्षेत्र की जनता मतदान करते समय उनके विकास कार्यो को भी ध्यान में जरूर रखेगी।

Leave a Reply