नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

April 9, 2023 5:47 PM0 commentsViews: 131
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालजी यादव का पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को पहुंचने पर सपाई कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पांचवीं बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरने के लिए बूथ कमेटी एवं सेक्टर कमेटी को मजबूत करने के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को एकजुट करने के लिए आपसी सहमति भी बनाएंगे जिससे नगर निकाय चुनाव के सभी सीटों पर सपा की जीत सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का कब्जा होगा। श्री यादव ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव कराने से घबरा रहीं हैं। इसी कारण नगरीय चुनाव की घोषणा नहीं करा पा रही है। महंगाई एवं जीएसटी के विरोध में व्यापारी व आम जनता आजिज है। अपने वोटों से सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, अफसर रिजवी, वीरेंद्र तिवारी, जुबैदा चौधरी, अनूप यादव, घिसियावन यादव, अजय यादव, राम सेवक लोधी, अनीता द्विवेदी, नागेंद्र नाथ चौबे, सोनू यादव, सुरेश यादव, कलाम सिद्दीकी, राजेश पासवान, अंबिकेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, विजय चौधरी, तिलक राम यादव, जावेद आलम, फिरोज चौधरी आदि ने फूल माला पहना कर जिलाध्यक्ष लालजी यादव का अभिनंदन किया।

Leave a Reply