डा. सुरेंद्र त्रिपाठी ने श्रीमदभागवत गीता का हिंदी अनुवाद लिखा, पुस्तक का हुआ विमोचन

May 25, 2022 6:29 PM0 commentsViews: 261
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शहर में कवि डॉ. सुरेंद्र देव त्रिपाठी “मंजुल” गीता का हिंदी में अनुवाद किया है। इनके द्वारा लिखी गई श्रीमद्भगवतगीता के हिंदी पद्यानुवाद पुस्तक का विमोचन और लोकार्पण हुआ। इस मौके पर शहर के संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे और सभी ने उनके इस प्रयास को सराहा।

 

थरौली स्थित पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी कसौधन के आवास पर कवि डॉ. सुरेंद्र देव त्रिपाठी मंजुल की ओर से लिखी गई श्रीमद्भगवतगीता के हिंदी पद्यानुवाद पुस्तक का विमोचन डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने किया। डॉ. चंद्रेश ने कहा कि श्रीमद्भगवतगीता के हिंदी पद्यानुवाद के सार्वजनिक होने के बाद लोगों से पढ़ने, समझने और जानकारी लेने में काफी सहुलियत मिलेगी।

 

अंत में कवि डॉ. सुरेंद्र देव त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. ओपी रीवास्तव, डॉ. ओएन त्रिपाठी, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता समेत दया किशोर राय, शिवाजी सिंह, धर्मनाथ श्रीवास्तव, केबी राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply