सिंहेश्वरी देवी मंदिर के विकास के धर्माथ समिति का गठनृ, संजय कसौधन बने अध्यक्ष

November 7, 2019 1:50 PM0 commentsViews: 592
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शहर स्थित ‌श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के विकास को लेकर कस्बावासियों की बैठक में ‌श्री सिहेंश्वरी माता सेवा संस्थान का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर मंदिर के विवाद व राजनीतिक मंच बनाने से परहेज करने भी संकल्प लिया गया।

मुख्यालय स्थित एक लॉज में शहरवासियों की हुई बैठक में सिद्धपीठ श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। इसके लिएश्री सिहेंश्वरी माता सेवा संस्थान का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मत से अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम जायसवाल, भीमचंद्र कसौंधन, अनिल जायसवाल को सरंक्षक बनाया गया।

संजय कसौंधन को अध्यक्ष, जितेन्द्र नारायण सिंह को महामंत्री, सुमित श्रीवास्तव, शुभांगी द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सिंह, नंदलाल रस्तोगी, तजिन्द्र सिंह उर्फ ड्यूक को उपाध्यक्ष, अंजनी नंदन वत्स उर्फ लड्डू मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार लल्लू को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राम नरेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा संजीत मद्धेशिया, गौरव पंडित, सूरज कसौंधन, अरविंद सिंह उर्फ पप्पू को संयुक्त मंत्री, संतोष श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, राजेश यादव, दीपक मिश्रा को प्रवक्ता के साथ ही अजय कसौधन, संतोष कसौंधन, सुरेश बंका, गिरधारी कसौंधन, बाल मुकुंद पाठक, अशोक मद्धेशिया, उमा वर्मा, रमाकांत गुप्ता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कसौंधन ने कहा कि मंदिर के विकास को लेकर शहरवासियों के सहयोग से विभिन्न स्तर पहल किया जाएगा। किसी भी साधु-संत का सम्मान करते हुए जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply