सिपाही की सर्तकता से चोरी की बाइक बरामद, चोर नेपाल सीमा में भागा

December 11, 2015 9:24 PM0 commentsViews: 228
Share news

ओजैर खान

बरामद बाइक के साथ सिपाही विजय सिंह

बरामद बाइक के साथ सिपाही विजय सिंह

सिद्धार्थनगर। बढ़नी पुलिस चौकी के एक सिपाही की सर्तकर्ता के चलते चोरी की डिस्कवर बाइक तो बरामद कर ली गई, लेकिन बाइक चो नेपाल सीमा में घुस कर फरार होने में सफल रहा। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।

बताया जाता है कि सिपाही विजय सिंह एक नेपाली यात्री की समस्या को सुलझााने के लिए बढ़नी बाजार के नोमेंस लैंउ के निकट रामलीला ग्राउंड पर खड़ा था। अचानक सामने से एक संदिग्ध बाइक सवार गुजरता दिखा।

सिपाही के आवाज देने पर उसने सौ मीटर आगे जाकर गाड़ी रोकी और उसे वहीं छोड़ कर भाग निकला। चूंकि सीमा सटी थी। इसलिए वह भाग कर नेपाल में प्रवेश कर गया।

मौके पर बरामद बाइक का नम्बर यूपी 51-एए8769 है। छानबीन करने पर बाइक पथरा थाना क्षेत्र की पाई गई। पुलिस ने इसकी जानकारी पथरा थाने को दे दी है।
मामले की जानकारी पाकर सीओ शोहरतगढ़ ने सिपाही की तारीफ की तथा उसे पाच सौ रुपये के पुरस्कार से भी नवाजा है।

Leave a Reply