भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जयंती ग्रुप आफ एजुकेशन ट्रस्ट के सफल बच्चों को सम्मानित किया

April 13, 2023 6:01 PM0 commentsViews: 236
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जयंती ग्रुप ऑफ एजुकेशन एंड सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित साईं कंप्टीशन क्लासेज के पहले ही बैच में कुल 8 सलेक्शन (4 एसएससी जीडी और 4 सीटेट) में सफल होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी द्वारा सफल अभ्यर्थियों एवं गुरुजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रबंधक शिशिर शुक्ला और गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आकांक्षी जनपद में कुशल एवं उच्च शिक्षित गुरुजनों के साथ अभ्यर्थियों को शिक्षित करना निश्चित ही समाज को नई दिशा देने का कार्य है।

इससे पहले जयंती ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक शिशिर शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर संस्था का मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह मे भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में विकास मिश्र, राज त्रिपाठी, सनी शुक्ला, दीपक चौरसिया, अमन मिश्र, अरमान सिंह, राहुल मिश्र, कवि शुक्ला, करण पंडित, आकाश ओझा, महफूज खान, मनोज शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, शिवानी, सिमरन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply