सपा की मासिक बैठक में कुशल तिवारी को जिताने का लिया गया संकल्प

May 2, 2024 6:10 PM0 commentsViews: 439
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। समजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक हुई संपन्न हुई जिसमें सर्व सम्मत से इंडिया गठबंधन (सपा) के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज से जिताने का संकल्प लिया गया। उक्त बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता/जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी कुशल तिवारी को जिताने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर लग जाएं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसी अफवाह पर ध्यान ना दें और जनता के बीच में जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां तथा विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं।

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से पूरे देश की जनता तबाह हो चुकी है भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां देश के लिए घातक है देश बहुत ही विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। होने वाला लोकसभा का चुनाव सिर्फ सांसद बनाने का ही नहीं बल्कि देश और संविधान को बचाने का चुनाव है।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक विजय पासवान, बेचई यादव, अजय चौधरी, राममिलन भारती, कमाल अहमद खान, बहराइची प्रसाद प्रेमी, चंद्रमणि यादव, वीरेंद्र तिवारी, अनूप यादव, जुबेदा चौधरी, उदयभान तिवारी, परशुराम यादव, डॉ धीरेंद्र यादव, राम धीरज साहनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, अयोध्या साहू, खलकुल्ला खान, सत्यानंद सिंह, पारसनाथ विश्वकर्मा, फिरोज आलम, अनिरुद्ध कुमार यादव, विनोद साहनी, जोखन चौधरी, हरि नारायण यादव, बबलू खान, हरिराम यादव, बृजभान यादव, रामसेवक लोधी, मोहम्मद हारुन, चंद्रहास यादव, विष्णु उमर, राहिल कमाल माते नेता, अनिल यादव, कृष्णा नंदन यादव, अंगद यादव आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply