नेपालः पांच करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय व अफ्रीकी महिला तस्कर गिरफ्तार

March 30, 2016 12:00 PM0 commentsViews: 421
Share news

नजीर मलिक

MDG

सिद्धार्थनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू के थमेल से अंतराष्ट्रीय तस्कर गिरोह की दो महिला सदस्यों को नेपाल पुलिस ने अवैध कोकीन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सुन्दरियों में एक दक्षिण अफ़्रीका निवासी एम्पाथोजी एम्साने तथा दूसरी भारत के नागालैंड की मर्सी बताई गयी है।

इन दोनों ने शेम्पू के पैकेट में लिक्विड कोकीन छुपा रखा था। इस नयी तरकीब को देख पुलिस भी हतप्रभ रह गयी। डीआईजी जय बहादुर चंद ने बताया कि २९ साल की मर्सी काठमांडू के क्षेत्रपाटी में ठहरी हुई थी। जबकि  एम्साने जोहांसबर्ग से दुबई होते काठमांडू पहुंची थी। यहांं से कोकिन ब्राजील ले जाने की उनकी योजना थी।

उन्होंने बताया कि मर्सी पहले से ही इस रैकेट से जुडी हुई थी। इनका तार अंतराष्ट्रीय रैकेट से जुड़ा हुआ है। बरामद कोकिन का मूल्य पांच करोड़ चालीस लाख रूपये आँका गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों को जेल भेज दिया गया था।

 

Leave a Reply