क्या उत्तर प्रदेश तीन हिस्सों में बंटने जा रहा है? ऐसा हुआ तो देश में घटेगी यूपी की हैसियत

September 6, 2019 12:43 PM0 commentsViews: 4708
Share news

—तो उत्तर प्रदेश के कौन कौन जिले किस नये प्रदेश में होंगे शमिल और कहां बनेगी राजधानी?

नजीर मलिक

आजकल सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटने वाली खबर सुर्खियों में है। हालांकि कि प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई जिम्मेदारों का दावा है कि इस विचार पर सरकार के अंदर जम कर मंथन चल रहा है। अगर मंथन में इससे सरकार का राजनीतिक हित बढा, तो प्रदेश विभाजन को हरी डंडी दे दी जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो सत्ताधारी दल को भले ही राजनीतिक फायदा मिले, मगर देया में उत्तर प्रदेश की अपनी राजनीतितक ताकत घट जाएगी।

सूत्रों के अनुसार राज्य पुनर्गठन की कवायद में दिल्ली में यूपी और हरियाना के कुछ भाग को मिला कर उसे पूर्ण राज्य बनाया जा सकता है। शेष उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। एक हिस्से की राजधानी गोरखपुर को बनाया जा सकता है।

दिल्ली में मिलने वाले वाले संभावित जिले …

शेष दिल्ली के साथइहरियाणा से- सोनीपत ,रोहतक ,झज्जर, गुरूग्राम , रिवाडी ,नूह (मेवात), पलवल और फरीदाबाद, जाने की बात कही जाती है। उनमें यूपी केमेरठ मंडल के जनपद बागपत , गाजियाबाद , नौएडा ,हापुड , बुलंदशहर और मेरठ हो सकते हैं । इसके बाद की कवायद में दो नए राज्य गठित हों सकते हैं।

पूर्वांचल राज्य की राजधानी गोरखपुर?

पूर्वांचल राज्य बना तो उसकी राजधानी गोखपुर हो सकती है। इसमें गोरखपुर मंडल- गोरखपुर सेदेवरिया , गोरखपुर , कुशीनगर और महाराजगंज आजमगढ़ मंडल- आजमगढ सेआजमगढ़, बलिया और मऊ, बस्ती मंडल- बस्ती सेबस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगरदेवीपाटन मंडल गोंडा से-बहराइच बलरामपुर , गोंडा और श्रावस्तीअअयोध्या संभाग- से अयोध्या से अम्बेडकर नगर, अयोध्या , सुल्तानपुर ,अमेठी और बाराबंकी वाराणसी मंडल- वाराणसी से चंदौली ,गाजीपुर , जौनपुर और वाराणसी सहित कुल 23 जिले शामिल किये जाएंगें।

बुंदेलखंड बनेगा दूसरा राज्य?

इसके अलावा दूसरा नवगठित राज्य बुन्देल खण्ड होगा, जिसकी संभावित राजधानी राजधानी प्रयागराज यानी इलाहाबाद हो सकती है। इसमें प्रयागराज संभाग प्रयागराज से-
प्रयागराज , फतेहपुर , कौशाम्बी और प्रतापगढ़ चित्रकूट संभाग चित्रकूट से-
बांदा , चित्रकूट , हमीरपुर और महोबा, झांसी संभाग सेजा लौन , झांसी और ललितपुर व मिर्जापुर संभाग से मिर्जापुर, संत रविदास नगर और सोनभद्र कानपुर मंडल के- जनपद कानपुर, कानपुर देहात तथा औरैया को मिलाकर कुल 17 जनपदों का हो सकता है बुन्देला-प्रदेश।

 लखनऊ बनी रहेगी उत्तर प्रदेश की राजधानी

शोष भाग पूर्ववत राजधानी लखनऊ के साथ नाम उत्तर प्रदेश ही बना रहेगा। इसमें लखनऊ मंडल- लखनऊ से हरदोई , लखीमपुर खीरी , लखनऊ , रायबरेली , सीतापुर और उन्नाव आगरा मंडल- आगरा से आगरा, फिरोजाबाद , मैनपुरी और मथुरा अलीगढ़ मंडल  से अलीगढ़ , एटा , हाथरस और कासगंज बरेली मंडल से बदायू , बरेली , पीलीभीत और शाहजहांपुर तथा कानपुर संभाग से शेष जनपद फर्रूखाबाद व कन्नौज को भी इसी में मिलाकर कुल बीस जनपदों का राज्य रह जाएगा।

Leave a Reply