विकास सिंह संभालेंगे अभाविप नगर इकाई की कमान

September 10, 2015 5:50 PM0 commentsViews: 109
Share news

अजीत सिंह

IMG-20150910-WA0012
सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर गुरुवार को हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में नगर इकाई की घोषणा की गयी। विकास कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष का पद दिया गया।

विकास के अलावा सौरभ त्रिपाठी को मंत्री बनाया गया। जबकि सुधाकर सिंह यादव, रवि विश्वकर्मा, आलोक द्विवेदी, मिथलेश मिश्रा उपाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। सहमंत्री पद की जिम्मेदारी शाक्ति सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव व रामकृष्णा त्रिपाठी को सौंपी गयी है। गौरव कुमार मीडिया प्रभारी एवं आनंद मौर्या कोषाध्यक्ष का काम देंखेंगे।

कार्यकारिणी गठन के बाद अपने संबोधन में जिला संयोजक शिव शक्ति शर्मा ने कहा कि अभाविप ज्ञानशील एकता के ध्येय से काम करता है। यह ऐसा संगठन हैं, जो राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है। उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करने का आहवान किया।

Leave a Reply