विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार यूनियन ने आयोजित किया विचार गोष्ठी

May 3, 2025 5:07 PM0 commentsViews: 165
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद इकाई द्वारा होटल शुभम पैलेस में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी गौड़ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार बीपी त्रिपाठी ने संबोधन में अपने अनुभवों को साझा करते हुए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन भले ही अनेकों रहे, किंतु पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर हम सभी को एकजुट रहना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद झा ने अपने संबोधन के दौरान पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता व्यक्त की तथा विभिन्न माध्यमों से समाचार प्रेषित करने वाले नई पीढ़ी को खूब अध्ययन करने का सुझाव दिया। कहा कि खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें।

युवा पत्रकार संगठन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पत्रकारों के हित में कोष बनाने का सुझाव रखा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव राहुल ने अपने संबोधन के बाद सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी को पत्रकार अजीत सिंह, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद त्रिपाठी, उमेर सिद्दीकी आदि ने भी संबोधित किया।

गोष्ठी के बाद यूनियन द्वारा जारी पहचान पत्र को सदस्यों में वितरित किया गया। इस दौरान कैलाश नाथ द्विवेदी, जयशंकर प्रसाद मिश्र, जफर अहमद, एमएन सलमान, विकास कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, संतोष दुबे आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply