महिला को अकेली देख घर में घुस कर जबरदस्ती का प्रयास करने वाला जेल भेजा गया

August 27, 2023 12:02 PM0 commentsViews: 694
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़खानी कर रहे युवक को गांव वालों ने शनिवार को पकड़ लिया  और जबरदस्त मार कुटाई करते हुए ले जाकर पुलिस सौंप दिया। त्रिलोकपुर पुलिस ने आरोपी अहमद रजा के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि थाने से कुछ दूर पर एक गांव में रह रही महिला पर अभियुक्त अहमद रजा की नजर थी। शनिवार को पता चला कि उक्त महिला घर में नितांत अकेली है। यह जान कर अहमद रजा उक्त 27 वर्षीया महिला के घर में देर रात घुस गया तथा उसके साथ जोर जबरदस्ती अश्लील हरकत करने लगा। बताते हेकि महिला ने पहले तो उसका मुकाबला कर छूटने की कशिश की परन्तु सफल न होने पर वी मदम के लिए चीखने लगी।

ग्रामीणों के अनुसार महिला के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर लिया और उसकी जम कर धुनाई करते हुए हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने अभियुक्त की पिटाई से इंकार किया है साथ ही उनका कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

Leave a Reply