गया था भूसी खरीदने, मौत ने खरीद लिया

September 10, 2015 6:28 PM0 commentsViews: 719
Share news

अजीत सिंह

akash
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नागापार में आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार की दोपहर में 30 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई। मृतक का नाम शंभू गुप्ता था। वह सहियापुर चौकी के ग्राम चौखड़ा का निवासी बताया जाता है।

घटना के समय के मृतक नागापार में व्यापार के सिलसिले में आया था। बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे के आस पास अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शंभू की मौत पर उसके चार बच्चे अनाथ हो गये हैं। घटना से चौखडा में शोक है।

शंभू धान की भूसी खरीदने का काम करता था। उसी सिलसिले में वह नागापार गया था। जहां मौत उसका इंतजार कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply