रोशनदान से घुस कर चोर ने उड़ा लिया हजारों का माल

September 18, 2015 6:29 PM0 commentsViews: 156
Share news

अजीत सिंह

IMG_20150918_175328सिद्धार्थनगर शहर के वन विभाग के करीब घर के रौशनदान से घुस कर चोर ने आरटीओ कर्मी के घर से हजारों का माल उड़ा लिया। इस बारे में मुकामी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

बताया जाता है कि उप संभागीय परिवहन विभाग के कर्मी श्रीकृष्ण यादव बुधवार को बच्चे की दवा कराने सपरिवार गोरखपुर गये थे। घर में कोई नहीं था। शुक्रवार दोपहर बाद वह घर आये, तो उनके घर का सामान बिखरा मिला। खोजबीन पर पता चला कि घर में रखे 15 हजार नकद सहित सोने के झुमके, पायल, अंगूठी आदि गायब हैं।

जांच करने पर पता चला कि चोर या चोरों के गिरोह ने उनके बाथ रूम के जंगले से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply