विधानसभा अध्यक्ष के गृहक्षेत्र में पुलिसिया ताडंव शर्मनाक- मुकीम

September 8, 2015 3:56 PM0 commentsViews: 137
Share news

संजीव श्रीवास्तव

indexडुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद व बसपा नेता मो मुकीम ने बिस्कोहर कांड की कटु शब्दों में आलोचना करते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के गृहक्षेत्र में निर्दोषों पर पुलिसिया तांडव शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जायें, कम है।

मंगलवार को इटवा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि सपा शासन में जनता को शांतिपूर्ण आंदोलन का भी हक नहीं रह गया है। जो सरकार के खिलाफ आवाज उठायेंगा, लाठी डंडे से उसका मुंह बंद कर दिया जायेगा। बिस्कोहर की घटना इसका पुख्ता सबूत है।

मुकीम ने कहा कि बिस्कोहर कस्बा इटवा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय करते हैं। इतिहास में पहली बार किसी भी विधानसभा अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में इस प्रकार पुलिसिया जुल्म ढाया गया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी विधान सभाध्यक्ष मूकदर्शक बने है।

उन्होंने कहा कि बिस्कोहर कस्बे में घटना के तीन दिन बाद लोगों के चेहरे पर पुलिसिया ताडंव की दर्दनाक कहानी साफ पढ़ी जा सकती है। बाजार पूरी तरह से सन्नाटें में डूबा है। लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने किसी बेकसूर को सताया, तो बसपा उसका अंतिम दम तक विरोध करेगी।

Leave a Reply