साहबǃ मेरी भतीजी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला

August 25, 2015 6:31 PM0 commentsViews: 170
Share news

Husband-wife-FIRE-alive
“सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र में बीती रात एक विवाहिता नीलम की जलकर मौत हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने नीलम के शव को रात में तीन बजे ही जलाने की कोशिश की। मगर हादसे की इत्तेला मिलने पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों को हिरासत में लिया और लाश को पीएम के लिए भेज दिया। बांसी की रहने वाली नीलम की शादी छह साल पहले बैरिहवा के राम आसरे से हुई थी।” 

मृतका के चाचा राम उजागिर ने मुकामी पुलिस को दी गयी तहरीर में ससुराल वालों पर को दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। खेसरहा पुलिस ने चाचा की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा कायम किया गया है।  मायके वालों का यह भी आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें बिना ख़बर किए महजिदिया पोखरे पर लाश का दाह संस्कार कर रहे थे।

Leave a Reply