सड़क से पहले नाली बनाई जानी चाहिए

August 4, 2015 8:08 PM0 commentsViews: 188
Share news
सड़क के किनारे एकत्र बरसात का पानी

सड़क के किनारे एकत्र बरसात का पानी

मुख्यालय से गोरखपुर जाने वाली सड़क का उच्चीकरण बेलहिया से ग्राम पोखरभिटवा तक लगभग पूरा हो चुका है। इससे इसके दोनों किनारे पर बने मकान सड़क सतह से काफी नीचे हो गये हैं। जिससे हल्की सी बरसात के बाद ही घरों में पानी घुसने लगता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से नाली निर्माण की मांग की है।बेलहिया से हुसैनगंज तक लगभग 5 सौ मकान व सैकड़ों दुकानें हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां चौबीसों घंटे आवागमन बना रहता है। इसके अलावा इस इलाके में आधा दर्जन प्राइवेट नार्सिंग होम भी संचालित हैं। सड़क ऊंची होने के कारण दोनों किनारों पर पानी एकत्र हो जाता है। यह पानी अब सड़क किनारे बसे लोगों के लिए मुसीबत का सवब बन गया है। बरसात का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। जिससे घरों व दुकानों में रखे सामान खराब हो रहे है।
मुकामी निवासी विनोद त्रिपाठी, कमलेश यादव, राजन गुप्ता, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, विदेंश्वरी वर्मा, धीरज वर्मा, नैयर, गुलाम अली उर्फ झब्बू आदि लोगों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि सड़क ंऊंचा होने से उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। उनका घर से निकलना दूभर हो गया है। सड़क ऊंची होने के पहले यहां पर नाली का निर्माण कराया जाना नितांत आवश्यक है।

Leave a Reply