जानिए कि इस महिला को पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने क्यों घेरा?

August 17, 2015 6:51 PM0 commentsViews: 434
Share news

saroj shukla

उसका की एक महिला सरोज शुक्ला को उनके ही गांव के एक शख्स ने घेर लिया। हैरत यह कि जब सरोज अपनी फरियाद लेकर उसका पुलिस स्टेशन पहुंची तो थानाध्यक्ष ने भी उन्हें अनसुना कर दिया। पीड़ित सरोज शुक्ला ने कहा कि अब वह उसका थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव की शिकायत पुलिस कप्तान अजय साहनी से करेंगी।

सरोज शुक्ला ने बताया कि वे अपने ग्राम से प्रधान पद की संभावित उम्मीदवार हैं। सोमवार को वह वोटर लिस्ट में अपना नाम ठीक करवाने गई थीं कि तभी वहां पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र अशोक कुमार पांडेय अपने साथियों के साथ आ धमके और मुझसे झगड़े पर आमादा हो गए। बकौल सरोज ग्रामीणों की मदद से वह उनके चंगुल से मुक्त हो पाईं। मगर जब वे इसकी शिकायत लेकर थाने पर पहुंचीं तो थानेदार ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया।

Tags:

Leave a Reply