नेपाल में फंसे 457 भारतीय श्रमिक अपने घरों को लौटे, पुलिस ने की बसों की व्यवस्था

June 12, 2020 1:45 PM0 commentsViews: 101
Share news

कृष्णानगर, नेपाल।   कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के कारण नेपाल में फंसे 457 भारतीय श्रमिक बढनी बार्डर से स्वदेश वापस हुए, ढेबरुआ पुलिस ने बसों से उन्हें उनके गृह जनपदों को भेज दिया। इसी प्रकार नेपाल के 43 श्रमिकों को भी नेपाल भेजा गया है।

    पड़ोसीदेश नेपाल से भारतीय कामगारों के लौटने का क्रम तीव्र हो चला है। आज 457 लोग नेपाल से लौटे हैं। उक्त सभी की स्क्रीनिंग कराकर उनके गृह जनपदों हेतु स्वयं के बुक कराए गए बसों से रवाना कर दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए बढनी पुलिस चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने बताया कि विभिन्न भारतीय शहरों से आये 43 नेपाली लोगों को भी मुख्य रास्ते से नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया गया है। 

उक्त नेपालियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी नेपाली सेना के जवानों द्वारा करके उन्हें होल्डिंग सेंटर में भेज दिया गया, उनको भी घरों को भेजने की व्यवस्था की जा रही थी।

Leave a Reply