विप्र समाज पर बंद हो जुल्म- सदानंद

August 6, 2015 7:28 PM0 commentsViews: 155
Share news

कपिलववस्तु, शोहरतगढ़। ब्राहमण समाज हमेशा ही देश को नई दिशा देने का कार्य करता है, मगर आज इस समाज के अस्तित्व पर संकट है। अपने सम्मान के लिए विप्रो को एकजुट होना होगा। अब ब्राहमण समाज हर जुल्म का मुंहतोड जबाव देने के लिए एकजुट हो गया है।
यह बातें अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के जिला प्रभारी सदानंद शुक्ला ने कहीं। वह तहसील क्षेत्र के सिरवत, कटया, महदेवा नानकार, डफरा, खरगवार, परिगवा, संतोरा, बेलगड़ा, सेहुड़ा चनरगडडी आदि गांवों में सदस्यता अभियान के तहत जनसम्पर्क पर निकले थे और वहां ब्राहमण समाज को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज ब्राहमण समाज के खिलाफ साजिश हो रही है, इससे समाज के प्रत्येक लोगों को सचेत रहना होगा। ब्राहमण समाज का अतीत एक दम साफ- सुथरा रहा है। इसने हमेशा में समाज में फैली बुराईयों के खिलाफ लोगों में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है, मगर हाल के वर्षो में ब्राहमण समाज के कुछ लोग अपनी दिशा से भटक गये है। आज जरुरत उन भटके हुए लोगों को फिरसे मुख्य धारा में लाने की है। इसके लिए ब्राहमण महासभा निरतंर प्रयास में है।
इस अवसर पर महेन्द्र उपाध्याय, प्रसून शुक्ला, साकेत शुक्ला, कैलाश पांडेय, अरुण कुमार त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, राघवेन्द्र तिवारी, छोटू मिश्रा, अमन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply