यूपी सरकार के जंगलराज के खिलाफ कांग्रेसी घेरेंगे विधानसभा

August 14, 2015 5:15 PM0 commentsViews: 63
Share news

सिद्धार्थनगर कांग्रेस पार्टी की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश सरकार के
जंगलराज के खिलाफ 17  अगस्त को विधानसभा घेरने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि अखिलेश के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी है। आम आदमी डर के साये में जी रहा है।

चारों ओर अराजकता का माहौल है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ सरकार पर उतरेंगे। इसी कड़ी में हाईकमान के निर्देश पर 17 अगस्त को पूरे प्रदेश कांग्रेसी लखनऊ में पहुंचकर विधानसभा घेरेंगे।

बैठक में डा वी एन त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, मंगेश दूबे, देवेन्द्र कुमार गुडडू, जीतेन्द्र धर द्विवेदी, अकरम अली, महेश कन्नौजिया, प्रदीप ठकुराई, दीपक यदुवंशी, हरिप्रसाद दूबे, राजमंगल मौर्य, नजीर, अनिल सिंह आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply