लक्ष्मी मेमोरियल पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने फहराया तिरंगा

August 17, 2026 2:18 PM0 commentsViews: 264
Share news

अजीत सिंह

​सिद्धार्थनगर। शहर के पकड़ी दुमदुमवा मार्ग स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विधायक (MLC) ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस के असली उद्देश्यों से अवगत कराया।

​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक आनंद अग्रहरि ने शिक्षा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को समझदार बनाने के साथ वैज्ञानिक सोच भी प्रदान करती है, जिसकी मदद से वह साहित्य, समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी स्वाधीनता के महत्व को रेखांकित करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

​इस भव्य आयोजन में विद्यालय की अध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रहरि, संयोजक प्रदीप ठकुराई, मुरलीधर अग्रहरि, संजय अग्रहरि और ओम पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रियांशी कसौधन, अंशुमान त्रिपाठी, लक्ष्मी, अनुज, हर्षित और प्राशी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply