34वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

November 26, 2026 7:10 PM0 commentsViews: 52
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को 34वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। पीटी प्रदर्शन में प्राथमिक स्तर मिश्रित में कंपोजिट विद्यालय बरगदवा, जूनियर स्तर बालक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पननी तथा जूनियर स्तर बालिका से कंपोजिट विद्यालय पंचपेड़वा ने पहला स्थान हासिल किया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने ध्वज फहराकर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। पिछले वर्ष की चैंपियन शोहरतगढ़ क्षेत्र की बच्ची नंदनी ने मशाल लेकर पूरे मैदान का एक चक्कर लगाया, जिससे खिलाड़ियों में जोश और उमंग का संचार हुआ पीटी प्रदर्शन प्रतियोगिताओं के परिणामों में पीटी प्राथमिक स्तर मिश्रित में कंपोजिट विद्यालय बरगदवा (खुनुवाँ) ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय उपधी खुर्द (डुमरियागंज) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पीटी जूनियर स्तर बालक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पननी (लोटन) प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा (बर्डपुर) द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं पीटी जूनियर स्तर बालिका में कंपोजिट विद्यालय पंचपेड़वा (इटवा) ने पहला और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनियाराज (डुमरियागंज) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था और सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। कहा कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है और अभिभावकों व आम लोगों का रुझान तेजी से परिषदीय विद्यालयों की तरफ बढ़ रहा है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने मुख्य अतिथि समेत सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला समन्वयक अमित कुमार शुक्ला, आशीष मिश्रा व आशीष सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, शिक्षिका सीमा द्विवेदी, राजकुमार, अतुल वर्मा, मुस्तन सेरुल्लाह, रवीन्द्र गुर्जर, नियाज़ कपिलवस्तवी, बालकृष्ण मिश्र, माहेश्वरी पाठक सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply