दारोगा जी बोले– पांच साल बाद यादव राज आयेगा, तब लिखेंगे तुम्हारा मुकदमा

April 9, 2017 1:41 PM0 commentsViews: 1872
Share news

दानिश फराज

अस्पताल में अलाज कराता मुनिराज यादव

अस्पताल में इलाज कराता मुनिराज यादव

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली अर्न्तगत ग्राम फत्तेपुर निवासी मुनिराम यादव को दबंगों ने मार कर अधमरा करा दिया। मुनिराम गंभीर हालत में अस्पताल में दाख्रिल है। परिजन रिपोर्ट लिखाने गये तो पुलिस ने कहा कि अब यादव राज नहीं है। पांच साल बाद आना रिर्पोट लिख देंगे।

मुनिराम यादव गत प्रधानी के चुनाव में गांव के एक दबंग से ६५ मतों से चुनाव हार गया था। उसने ग्राम प्रधान की कई अनियमितताओं को उजागर किया था। नाराज प्रधान अताउल्लाह के समर्थकों ने गत शुक्रवार को मुनिराम पर हमला कर दिया।

उसे गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण बताते हैं कि मौके पर फायरिंग भी की गई। वह गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी उसका मुकदमा न लिखना पुलिस की स्वेच्छाचारिता के अलावा कुछ नहीं है। इस घटना से गांव में भय का महौल है।

मुनिराम का कहना है कि उसका मुकदमा दर्ज न करना उतना दुखद नहीं हैं, जितना की पुलिस का यह कहना कि अब अखिलेश यादव की सरकार नहीं है। पांच साल बाद आना मुकदमा जरूर लिख लेंगे। मुनिराम की चिंता वाजिब है। जिस जगह की पुलिस इस प्रकार की सोच वाली हो, वहां किसी पीड़ित को न्याय मिल सकेगा, इसमें संदेह है।

Leave a Reply