संघ के कार्यपद्धति से हिंदू समाज को एकजुट किया जा सकता है- अरुण जैन

June 6, 2026 4:00 PM0 commentsViews: 82
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग एवं घोष वर्ग का समापन शुक्रवार को हुआ। वर्ग में आए शिक्षार्थियों को राष्ट्र सेवा, स्वजागरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य का पाठ पढ़ाया गया। अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन ने कहा कि संघ ने ऐसी कार्यपद्धति विकसित की जिसके माध्यम से विविधताओं से भरे हिंदू समाज को एकजुट किया जा सके।

हिन्दू समाज की संगठित शक्ति के द्वारा ही भारत राष्ट्र का उद्धार होगा। संघ ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहता है जो स्वार्थ और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करें। कहा भारत का समय आ चुका है और विश्व को नई दिशा देने की जिम्मेदारी भारत के कंधों पर है। विश्व मानता है कि सभी को साथ लेकर चलने का भारतीय दृष्टिकोण सही है लेकिन चलना उसी के अनुसार है जिसके पास शक्ति है। ‘विश्व बंधुत्व’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ भारत की मूल भावना है। ऐसे में हमें खुद को तैयार करने की गति तेज करनी होगी।

उन्होंने संघ को केवल दूर से देखने या दर्शक बने रहने की बजाय भीतर आकर संघ को समझने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान विश्व संघर्ष, स्वार्थ और असंतुलित विकास की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में मानवता को भारत के जीवन-दर्शन और मूल्यों की आवश्यकता है। भारत में विश्वगुरु बनने की क्षमता है, विश्व के अनेक देश इन पहलुओं को अलग-अलग ढंग से समझते हैं, लेकिन समग्र दृष्टिकोण केवल भारत के पास है।

वैश्विक संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी चुनौतियां आ गई है। ऐसे में भारत को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार रहना होगा। संबोधन से पूर्व प्रशिणार्थियों ने नियुद्ध, दंड प्रहार, घोष, पद विन्यास, योग के शारीरिक प्रदर्शन किए।

आरएसएस के यह रहे मौजूद…..

आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश, डा. अवधेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, अरविंद सिंह, गोकुल गोयल, राजीव नयन, अजीत, विशाल, विनय के साथ ही

बीजेपी के ये रहे मौजूद….

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व मंत्री जयप्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, महामंत्री फतेबहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, गोविंद माधव, कुंवर विक्रम सिंह, उपेंद्र सिंह, दिवाकर विक्रम, कन्हैया पासवान, सत्यप्रकाश राही, पूजा पाल, मातृ शक्ति प्रमुख डॉ. सीमा मिश्रा, सुषमा सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply