व्यापारी के घर में लगी आग जान सुरक्षित, माल की हानि, लाखों के नुकसान की आशंका

March 17, 2021 1:55 PM0 commentsViews: 401
Share news

अभिषेक आग्रहरि

फरेंदा, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रूपनारायण जायसवाल के मकान में बीती रात अचानक भीषण आग लग जाने से पूरा मकान जलकर राख हो गया आग लगने का कारण अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। परन्तु इस घटना में कई लाख की क्षति हुई बताई जाती है।

बतात हैं कि घर मे लगी आग16/17 रात में पहरा कर रहे चौकीदारों ने देखा। उन्होंने आवाज देकर घटना की सूचना लोगों को दी तब जाकर लोग घर छोड़कर बाहर निकले। घर में धीरे-धीरे आग तेजी से फैल गयी। आग फैलते ही रसोईघर में रखा 2 सिलेंडर तेजी के साथ फटा धमाके की आवाज से कस्बा गूंज उठा। इस आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही देर रात थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर लोगों की मदद करते हुए आग बुझाने में लगे रहे

क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पहुंचकर दमकल की गाड़ियां मंगवाई एवं आग बुझाने में स्वयं लगे रहे। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र देर रात घटना स्थल पहुंच दुख:जताते हुए आग बुझाने में सहयोग करते रहे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पूरा परिवार पीछे के रास्ते से बाहर निकला। आज सुबह कस्बे में जब लोगों ने यह समाचार सुना तो लोगों का आना जाना  बढ़ गया।इस आग से पूरे कस्बे के लोग अचंभित हो गए। संख्या में भीड़ लगी हुई है।

इस घटना में कई लाखों का सामान जलकर राख हो गया।कितना नुकसान हुआ है उसका पता अभी नही चल सका है। परन्तु लाखों की क्षति की आशंका बताई जा रही है। घटना के बारे में पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा का कहना है कि  व्यापारी रूपनारायण जायसवाल के घर हवन कार्यक्रम के दौरान आग लगी जिसमे लोग सुरक्षित रहे।

 

Leave a Reply