आज भी जले सैकड़ों एकड़ खेत, चार दिन में 5 करोड़ की फसल स्वाहा, दाने दाने को मुंहताज हुए किसान

April 8, 2016 5:00 PM0 commentsViews: 973
Share news

संजीव श्रीवास्तव

aag

सिद्धार्थनगर। आग का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लगी आग से लाखों की फसल जल गयी। पिछले पांच दिनों में आगजनी की तकरीबन 50 घटनाओं में 5 करोड़ की फसल जलने की खबर है।

शुक्रवार को गोल्हौरा थानाक्षेत्र के ग्राम पेंदा नानकार, आमा नानकार, करही नानकार और पचमोहनी के सीवान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे चारों गांवों में कोहराम मच गया। देखते-देखते आग विकराल होती गयी और किसानों के अरमानों को राख करती गयी। इन चारों गांवों में लगभग सौ बीघा फसल जल गयी। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू किया। सूचना के बाद भी मौके पर दमकल नहीं पहुंच पाया।

इसी प्रकार दोपहर में मिश्रौलिया थाना परिसर के पीछे सीवान में आग लग गयी। यहां पर भी लाखों की फसल जल गयी। भवानीगंज थाने के भवानीगंज गांव में लगी गयी आग तीन लोगों का रिहायशी मकान जल गया। मौके पर पहुंचे भवानीगंज थानाध्यक्ष ने अपने सिपाहियों की मदद से आग पर काबू किया।

पांच दिन में हो चुका है पांच करोड़ का नुकसान

सिद्धार्थनगर मे पिछले पांच दिनों से आग ने कोहराम मचा रखा है। पांच दिनों के भीतर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लगी आग में कम से कम पांच करोड़ की सम्पत्ति जलकर राख हो चुकी है, मगर अभी तक किसी भी पीड़ित के पास सरकारी अफसर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों का घाव आज भी हरा है।

पिछले चार अप्रैल को 7 गांवों में आग लगी थी। 5 अर्पेल को 24 घटनाओं में खेत स्वाहा हुए तो 6 को 5 और आठ को चार घटनायें हुईं जिसमें 4 हजार बीधे से भी अधिक यानी 5 करोड़ की फसल का नुकसान हुआ।

दो दिनों से खराब है 101 फोन सेवा

सिद्धार्थनगर में आग का ताडंव दिन प्रतिदिन जारी है, मगर प्रशासन इतना संवेदनहीन हो गया है, कि आग की सूचना देने के लिए बनाये गये कंट्रोल रुम का फोन 101 दो दिनों से खराब है। इसे ठीक करवाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहा है।

Leave a Reply