आग से 4 सौ बीघा खेत और दर्जन भर मकान राख, पचासों परिवारों पर टूटा कहर

April 8, 2017 6:00 PM0 commentsViews: 5745
Share news

नजीर मलिक

khet

सिद्धार्थनगर। जिले में अाग लगने की दो अलग़–अलग घटनाओं में चार सौ बीघा गेहुं की फसल और एक दर्जन मकान जल कर खाक हो गये। इससे कम से कम पचास परिवारों पर कहर टूट पड़ा है। लोग परेशान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की है। दोनों घटनाएं आज शनिवार दोपहर की हैं।

अगर की पहली घटना बांसी तहसील के अक्सरा माफी में घटी। बताते है कि १२ बजे दिन में अक्सरा माफी और बहारवा गांव के मध्य सीवान में अचानक खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मौके पर भाग दौड़ की। आखिर में फायर ब्रिगेड आया तब कहीं आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ४० परिवारों की दो सौ बीघा फसल जल गई।

दूसरी घटना आज १० बजे ढेबरूआ थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में लगी। आग इतनी विकराल थी कि उसने खेतों के साथ गांव के मकानों को जद में ले लिया। देखते ही देखते गांव की लगभग दो सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसी के साथ गांव के एक दर्जन घर भी जल गये। इस घटना में घरों में रखे लाखों के सामान भी जल गये। गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की है।

 

Leave a Reply