आगलगी की दो वारदातों में तीन सौ बीधा गेंहूं जला, दमकल न पहुंचने से लोग नाराज

April 9, 2017 6:32 PM0 commentsViews: 1097
Share news

इमरान दानिशaag

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर आगलगी की घटनाओं से ५० किसानों की तीन सौ बीघा गेंहूं की फसल जल गई। इसी के साथ किसानों की पूरी आय भी बरबाद हो गई। आगलगी से तबाह किसान परेशान हैं। काई सुनने वाला नहीं है। घटना रविवार की है।

जानकारी के मुताबिक पहली घटना शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय से थोड़ी ग्राम मकडौर डिहवा में हुई। वहां शर्ट शर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। आज लगभग ११ बजे आग लगी। खबर पाकर कर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। मगर तब तक डेढ़ सौ बीधा फसल जल चुकी थी। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

दूसरा वाकया चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहनियां का हैं। वहां आज अचानक सीवान से लपटें निकलने लगी। गांव वाले फौरन भागे। गेहूं की सूखी फसल में आग फैलती जा रही थी। दमकल को फोन किया गया, मगर वह मोके पर नहीं पहुंच सका। यहां भी लगभग डेढ़ सौ बीघ फसल जलने की खबर है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply