लंगूर को दिनदहाडे मार डाला, आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेजा गया

May 13, 2020 1:59 PM0 commentsViews: 1461
Share news

एस.पी. श्रीवास्तव

बृजमनगंज, महराजगंज। जिला महराजगंज के थाना बृजमनगंज के ग्राम सभा दुबौलिया में एक मनबढ़ युवक ने बेजुबान लंगूर बंदर को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बंदर को मारने वाले शकील को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना से हिंदू समाज के लोग दुखी हैं और घटना की निंदा कर रहे हैं।

घटना आज शुबह 7 बजे की है   38 वर्षीय शकील पुत्र नसीबुल्लाह ग्रामसभा सोनाबन्दी के टोला अचलगर में  रियाज अहमद के  बाग  की रखवाली करता था। एक लंगूर बाग में रोजाना आता था और फलों को नुकसान कर रहा था। शकील ने इस लंगूर से पीछा  छुड़ाने के लिये जान से मारने का प्लान रच कर डाली।आज जैसे ही लंगूर गाब में आया तो आरोप के मुताबिक शकील ने उसे गोली मार कर  उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के चर्चा होने पर तत्काल थानाध्यक्ष बृजमनगंज विनोद कुमार राय व वन इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौके पर पहुच कर आरोपी शकील को  गिरफ्तार कर लिया है।  उस पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मृत लंगूर को पोस्टमार्डम हेतु जिला अस्तपताल भेज दिया गया। इस दौरान जोगिंदर यादव, जितेंद्र शर्मा, बबलू सिंह, चंदू सिंह समेत दर्जनो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply