पार्टी के प्रति लोगों का रुझान पता लगायेंगे आप कार्यकर्ता

March 1, 2016 12:29 PM0 commentsViews: 149
Share news

संजीव श्रीवास्तव

aapp

सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया कि आप कार्यकर्ता अब लोगों के बीच जाकर पार्टी के प्रति रुझान की जानकारी करेंगे और स्थानीय समस्या को लेकर भी आंदोलन की रुपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।

सोमवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसको मिटाने के लिए आप संकल्पित है। इस कार्य को तभी सफलता मिलेगी, जब भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाले आंदोलन में हर कोई जुड़े।

आलम ने कहा कि पार्टी फंड के लिए जल्द ही हर चौराहे पर चंदा डोनेशन के लिए अभियान चलाया जायेगा। जिला संयोजक सर्वेश जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में जुबेर अहमद, शिवा जी मिश्रा, उमाशंकर कसौधन, सिद्धांत यादव, सोनू पठान, हुसेन सिददीकी, जय प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान बरगदी राजेश यादव, ग्राम प्रधान सेमरी चन्द्रिका आदि को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी।
इस अवसर पर आशीष शुक्ला, संगठन मंत्री प्रदीप चौधरी, इरशाद खान, सुरेन्द्र अग्रहरि आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply