आम आदमी पार्टी ने भड़रिया में चलाया सदस्यता अभियान

March 14, 2020 3:00 pm1 commentViews: 350
Share news

अजीत सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी डुमरियागंज के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के भड़रिया बाजार में युवा आप नेता सुभाषचंद्र आर्या की अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया गया। आप के अनसार अभियान बेहद सफल रहा। 

डुमरियागंज में अभियान की अगुवानी कर रहे सुभाषचंद्र आर्या ने बताया कि आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर राष्ट्र निर्माण के सहयोग में क्षेत्र की जनता बड़ी तेजी से आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है।

युवा आप नेता सुलेमान खान ने बताया कि आज के सदस्यता कैम्प में लगभग 50 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली जिसमे महिलाएं, नौजवान, छात्र और बुज़ुर्ग सभी शामिल हैं। इस दौरान विजय कुमार आर्या, राज कुमार, मोहम्मद अरबाज़, अनिल कुमार, वलीउल्लाह समेत तमाम आप कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply